बिना नंबर बताए ऐसे करें व्हाट्सऐप पर किसी को भी मैसेज

अगर आप भी अपने दोस्तों को परखना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं। वैसे फेसबुक पर तो कई लोग एंजेल प्रिया बनकर लोगों से मजाक करते हैं, लेकिन आज हम आपको WhatsApp पर बिना नंबर बताए मैसेज भेजने का तरीका बताएंगे।

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Primo ऐप फोन में डाउनलोड करें। अब ऐप को इनस्टॉल करके उसमें Sign Up करें। इसमें आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। अब आपको नंबर पर एक 6 अंकों का कोड आएगा।

कोड डालने के बाद एक विंडो खुलेगी जिसमें आपको अपना नाम, यूजर नेम और ई-मेल आईडी के साथ साइन इन करना होगा। इसके बाद ई-मेल पर वेरिफिकेशन कोड मिलेगा। ई-मेल पर मिले लिंक पर क्लिक करके वेरिफिकेशन करें।