Xiaomi ला रहा है दुनिया का पहला पांच कैमरे वाला फोल्डेबल फोन, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 11 Nov 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Soon Launches First Foldable Smartphone With Five Pop Camera Know About It
Xiaomi Foldable Smartphone - फोटो : igyaan

    हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग और हुवावे ने ग्लोबल लेवल पर फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वहीं, लोगों ने भी इन मुड़ने वाले फोन्स में दिलचस्पी दिखाई हैं। अब इस कड़ी में मश्हूर स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी भी जल्द ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है। साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस के प्रोटोटाइप की वीडियो भी साझा की है, जिसमें इसका लुक देखा जा सकता है। दूसरी तरफ रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि यूजर्स को इसमें पेंटा पॉप-अप (फ्रंट में पांच पॉप-अप कैमरा) कैमरा सेटअप मिलेगा।

    कुछ दिनों पहले ही शाओमी ने एमआई सीसी9 प्रो और एमआई नोट 10 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन में पेंटा कैमरा सेटअप (पांच कैमरे) दिया था। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपने मुड़ने वाले फोन में पांच कैमरा देगी। फिलहाल, शाओमी इस फोन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि शाओमी का फोल्डेबल फोन पांच कैमरा के साथ बाजार में जल्द दस्तक देगा।

    विज्ञापन

    टाइगर रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस फोन को लेकर पेटेंट भी फाइल किया है, जिसमें फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। कंपनी इस फोन में एक सिंगल लाइन में पेंटा कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पांच कैमरे शामिल हैं। वहीं, यूजर्स को इस डिवाइस के फ्रंट और बैक के लिए यह कैमरा सेटअप मिलेगा। सूत्रों की मानें तो यह फोन सैमसंग और हुवावे के मुड़ने वाले फोन को कड़ी टक्कर देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी ने चीन में सीसी9 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ग्राहकों को इस फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। साथ ही दमदार प्रोसेसर और बिग बैटरी दी जाएगी। लेकिन इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 7.3 इंच की इनफिनिटी फ्लेक्स डायनेमिक एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 840x1960 पिक्सल है। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में दो बैटरी दी गई हैं जिनकी कुल क्षमता 4380mAh है।

    इस फोन में कुल छह कैमरे है जिनमें से तीन पीछे की ओर, दो अंदर की ओर और एक फ्रंट में है। फोन में रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला पहला लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है। ऐसे में आपका किसी भी एंगल से मुड़ा होगा तब भी आप फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें