Infinix S5 Lite जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

हॉन्ग कॉन्ग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंफिनिक्स जल्द ही एस5 लाइट (Infinix S5 Lite) स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने इंफिनिक्स एस5 को 8,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था। सूत्रों की मानें तो ग्राहकों को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी, पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। तो आइए जानते है इंफिनिक्स एस5 लाइट की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन...
फिलहाल, कंपनी ने इंफिनिक्स एस5 लाइट स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत 7,000 से लेकर 8,000 रुपये के बीच रखगी।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.6 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल होगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी दिया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को चार जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी।
कंपनी इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा क्यूवीजीए कैमरा होगा। साथ ही ग्राहक 16 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
उम्मीद लगाई जा रही है कि इस फोन में सुपर पिक्सल तकनीक मिलेगी। साथ ही कंपनी इस फोन में एआई इमोजी, बुके मोड और एआई सीन डिटेशन जैसे फीचर्स दे सकती हैं।
- Samsung Galaxy S11 तीन साइज और वेरियंट्स के साथ होगा लॉन्च, मिलेगा 5जी का सपोर्ट
- सैमसंग के इन दो नए स्मार्टफोन की कीमत में हुई 3,000 रुपये तक की कमी
- Havells ने 9 फिल्टर के साथ लॉन्च किया एयरप्यूरिफायर, शुरुआती कीमत 14,490 रुपये
- Nokia जल्द लॉन्च करने वाला है स्मार्ट टीवी, देगा शाओमी और सैमसंग को कड़ी टक्कर