Vivo Y15 और Y12 को खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में हुई भारी गिरावट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 11 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y15 And Y12 Smartphones Price Drop Know Specifications
Vivo Y12 - फोटो : social media

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने सबसे लोकप्रिय फोन वाय15 (Vivo Y15) और वाय12 (Vivo Y12) की कीमतों में कटौती की है। अब ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीद सकेंगे। वहीं, कंपनी ने इन दोनों फोन्स को मई में लॉन्च किया था।

    आपको बता दें कि फोन की कीमत में कटौती की जानकारी महेश टेलीकॉम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। यूजर्स को इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और नॉच डिस्प्ले मिलेगा। तो आइए जानते हैं वीवो वाय15 और वाय12 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन...

    विज्ञापन

    वीवो वाय15 और वाय12 की नई कीमत

    VIVO MOBILE PRICE CUT
    VIVO MOBILE PRICE CUT - फोटो : amar ujala

    ग्राहक कटौती के बाद अब वीवो वाय15 को 11,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही वीवो वाय12 का तीन जीबी रैम +64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 9,990 रुपये की नई कीमत में उपलब्ध है। वहीं, कंपनी ने इसकी 10,990 रुपये कीमत रखी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो वाय15 की स्पेसिफिकेशन 

    VIVO V15
    VIVO V15 - फोटो : amazon

    कंपनी ने इस फोन में 6.35 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1544 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी दिया गया है। वहीं, ग्राहकों को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, आठ मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। दूसरी तरफ यूजर्स 16 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, 4जी VoLTE, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

    वीवो वाय12 की स्पेसिफिकेशन 

    Vivo Y12
    Vivo Y12 - फोटो : amazon

    ग्राहकों को इस फोन में 6.35 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, आठ मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। यूजर्स आठ मेगापिक्सल के कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें