Xiaomi के इन तीन शानदार स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती

भारत में स्मार्टफोन बाजार में पहले पायदान पर मौजूद चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने शाओमी ने अपने तीन पोपुलर स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। शाओमी ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो, एमआई ए2 और रेडमी वाय2 की कीमतों में कमी की है। बता दें कि 22 नवंबर को शाओमी भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो लांच कर रही है। रेडमी नोट 6 प्रो की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से 23 नवंबर से होगी।

रेडमी नोट 5 प्रो की नई कीमत
सबसे पहले शाओमी के शानदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत की बात करें तो इस फोन के सभी वेरियंट में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। इस फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अब 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 15,999 रुपये में मिल रहा है।
शाओमी एमआई ए2
Xiaomi Mi A2 का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट अब 15,999 रुपये, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 18,999 रुपये में मिल रहा है।
अब आखिरी फोनशाओमी रेडमी वाय2की बात करें तो इस फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अब 12,999 रुपये की जगह 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन तीनों फोन को नई कीमत के साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।