फेसबुक कर रहा है नए फीचर की टेस्टिंग, दोस्तों के साथ देख सकेंगे वीडियो

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Nov 2018 10:42 AM IST
Facebook Testing New Feature Let You 'Watch Videos Together' With Friends
facebook

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। फेसबुक के इस नए फीचर का नामWatch Videos Togetherहै। फेसबुक का यह फीचर फेसबुक के मैसेंजर ऐप में मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में एक साथ वीडियो देख सकेंगे। फेसबक का वॉच वीडियो टू-गेदर ग्रुप चैट का ही एक हिस्सा होगा। फेसुबक एक अधिकारी ने इस नए फीचर के बारे में टेकक्रंट को बताया है, हालांकि यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग मोड में है।

    टेस्टिंग के बाद फेसबुक का यह फीचर सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद आपको फेसबुक मैसेंजर ऐप मेंtap to watch together nowका विकल्प मिलेगा। इसके बाद जिसके साथ आप वीडियो देखना चाहते हैं उसे एक नोटिफिकेशन मिलेगा जिसके बाद आप अपने दोस्तों के साथ एक ही वीडियो एक ही समय पर देख पाएंगे। साथ ही वीडियो देख रहे सभी सदस्यों को यह भी पता चलेगा कि और कौन-कौन से लोग उनके साथ वीडियो देख रहे हैं। यह फीचर एक तरह से फेसबुक के लाइव वीडियो जैसा ही है।

    बता दें कि पिछले महीने से ही निवेशकों ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पर फेसबुक छोड़ने का दबाव बनाया है। यह मामला तब से बिगड़ा है जब न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फेसबुक ने गूगल और एप्पल के विरुद्ध लेख लिखने के लिए अमेरिकी पीआर फर्म की मदद की थी। रिपोर्ट छपने के बाद फेसबुक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले जोनास क्रॉन ने कहा है कि जुकरबर्ग का पद छोड़ना जरूरी है।

    जोनास क्रॉन ने कहा, फेसबुक ऐसा व्यवहार कर रहा है जैसे वह खास है। जबकि ऐसा नहीं है, क्योंकि यह एक कंपनी है और एक कंपनी के तौर पर उसके चेयरमैन और सीईओ अलग-अलग होने जरूरी हैं। एक प्रेस वार्ता में जुकरबर्ग ने कहा कि उन्हें पीआर फर्म डिफायनर्स पब्लिक अफेयर्स के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने सफाई दी कि रिपोर्ट पढ़ने के बाद मेरी फोन पर अपनी टीम से बात हुई और अब हम इस फर्म के साथ काम नहीं कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें