iPad Pro 2018 की बिक्री भारत में शुरू, ये हैं खासियतें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Nov 2018 09:58 AM IST
iPad Pro 2018 Now Available in India via Select Offline Retailers
iPad Pro 2018

    ऐप्पल के नए आईपैड प्रो 2018 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। iPad Pro (2018) के 11 इंच और 12.9 इंच वाले मॉडल को कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है, वहीं आईपैड प्रो 2018, 23 नवंबर से सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। बता दें कि अभी हाल ही में 31 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में हुए ऐप्पल के इवेंट में कंपनी ने आईपैड प्रो 2018 को 11 इंच और 12.9 इंच मॉडल में लांच किया है।

    आईपैड प्रो की खासियतों की बात करें इसमें कंपनी ने फेस आईडी तकनीक का सपोर्ट दिया है। साथ ही इसमें पतला बेजल, एनिमोजी, ए12एक्स प्रोसेसर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट है, हालांकि कंपनी ने इसमें फिजिकल होम बटन नहीं दिया है और इसमें आपको हेडफोन जैक भी नहीं मिलेगा।

    iPad Pro (2018) की भारत में कीमत

    आईपैड प्रो के 11 इंच और 12.9 इंच वाले दोनों वेरियंट 64GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में मिलेंगे। 11 इंच वाले वेरियंट की भारत में शुरुआती कीमत 71,900 रुपये और 12.9 इंच वाले आईपैड प्रो की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है।

    iPad Pro (2018) की स्पेसिफिकेशन

    नए आईपैड प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई एलसीडी प्रोमोशन लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। बता दें कि यह डिस्प्ले आईफोन XR में है। इस टैब में ऐप्पल का नया A12X बायोनिक 7nm प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस टैब में आपको 1TB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इस टैब में आपको फेस आईडी भी मिल रही है जिसके साथ एनिमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगी।

    आईपैड प्रो 2018 के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसके साथ आपको 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा और इसमें 4 स्पीकर्स हैं। इस टैब के साथ आपको सेकेंड जेनरेशन का ऐपल पेंसिल भी मिल रहा है जिसकी कीमत 10,990 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें