शाओमी के इस सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज है 12 बजे मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 03 Oct 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6a to be available on Amazon, Price and offers
Redmi 6A

    शाओमी ने पिछले महीने भारत में तीन नए स्मार्टफोन लांच किए हैं जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो शामिल हैं। इनमें से रेडमी 6ए को आज एक बार फिर से खरीदने का मौका है। रेडमी 6ए को आज यानि 3 अक्टूबर को अमेजॉन और शाओमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। रेडमी 6ए की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है हालांकि कुछ ही यूनिट की बिक्री तक इसकी कीमत 5,999 रुपये रहेगी। उसके बाद रेडमी 6ए की कीमत बढ़ जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः वीवो वी11 प्रो और हॉनर 9N पर मिल रही है 4,500 रुपये की छूट, ऐसे उठाएं फायदा

    रेडमी 6ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर है। फोन में 2/3 जीबी रैम के साथ 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    रेडमी 6ए का कैमरा

    रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है। रेडमी 6 ए के 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 और 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरज की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें