ये 6 ऐप लगा चुके हैं लाखों लोगों को चूना, आपके फोन में हैं तो तुरंत डिलीट करें

आमतौर हम एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर पर जाते हैं और मनचाहे ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐप वायरस वाले भी होते हैं जो आपके फोन से डाटा चोरी करते हैं। यहां तक कि ये ऐप आपकी बातचीत पर भी नजर रखते हैं और आपके एटीएम का पिन, इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड हैकर्स तक पहुंचाते हैं। तो यदि आपके फोन में ये 6 ऐप्स हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें।

File Transfer Pro
इस ऐप को भी लेकर चेक प्वाइंट ने मैलवेयर की आशंका जताई है। दरअसल यह ऐप शेयरइट की तरह ही है लेकिन यह आपका डाटा लीक कर सकता है। ऐसे में इस ऐप से दूर रहें।

Smart Swipe
यह आपको गूगल प्ले-स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा लेकिन आपको इस ऐप को डाउनलोड नहीं करना है और अगर यह पहले से ही आपके फोन में है तो इसे डिलीट कर दें। इस ऐप को सिक्योरिटी फर्म चेक-प्वाइंट ने मैलवेयर की कैटेगरी में रखा है। इस ऐप को अभी तक 100,000 बार से ज्यादा डाउनलोड किया गया है।