48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आज भारत में लॉन्च होगा MI A3, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 21 Aug 2019 10:28 AM IST
Xiaomi Mi A3 is all set to launch in India today
MI A3 - फोटो : mi.com

    शाओमी ने अपने एंड्रॉयड वन सीरीज के फोन एमआई ए3 की लॉन्चिंग आज यानी 21 अगस्त को भारत में होने वाली है। Mi A3 की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्चिंग इवेंट को शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बता दें कि एमआई ए3, पिछले साल लॉन्च हुए Mi A2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।Mi A3 की भारत में संभावित कीमतयदि आपको याद हो तो Mi A3 को स्पेन में पिछले महीने लॉन्च कर दिया गया है। वहां Mi A3 की कीमत 249 यूरो यानी करीब 19,900 रुपये है। यह कीमत Mi A3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 279 यूरो यानी करीब 22,200 रुपये है। एमआई ए3 तीन कलर वेरियंट Not Just Blue, More Than White और Kind of Gray में मिलेगा।

    Mi A3 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी रैम मिलेगा।

    Mi A3 का कैमरा

    फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ पैनोरमा सेल्फी फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और 4030mAh की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें