क्या आधार कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल नंबर बदला जा सकता है?

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 20 Aug 2019 09:43 AM IST
How to change mobile number in Aadhaar card know step by step process
Aadhaar Card mobile change

    आधार कार्ड आज भी एक जरूरी पहचान पत्र है, लेकिन दिक्कत तब हो जाती है जब हमें अचानक से आधार की जरूरत पड़ती है और हमें ऑनलाइन आधार निकलवाना होता है लेकिन मोबाइल नंबर बदल गया होता है। तो चलिए आज हम आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का तरीका बताते हैं।

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड

    यदि आप भी घर बैठे अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो भूल जाइए, क्योंकि ऐसा संभव नहीं है। आप खुद से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकते। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट सिर्फ आधार सेंटर से ही होगी। तो अब सवाल यह है कि अपने घर के पास आधार सेंटर की जानकारी कैसे मिलेगी। आइए जानते हैं....

    aadhaar
    aadhaar

    आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास आधार सेंटर कहां है तो सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर मेंhttps://uidai.gov.in/पर जाएं। इसके बाद आपको बायीं ओरUpdate Aadhaarका विकल्प मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें