Mi 8 Pro आज होगा लांच, बिना खोले देख सकेंगे फोन के अंदर के पार्ट्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 08 Nov 2018 04:32 PM IST
Xiaomi MI 8 PRO set to launch in London event today
Xiaomi MI 8 PRO

    Xiaomi आज लंदन में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी इवेंट में कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Mi 8 Pro लांच करेगी। यह पहला मौका होगा जब लंदन में शाओमी का कोई स्टोर खुलेगा। शाओमी ने एमआई 8 प्रो को लेकर सोशल मीडिया पर कई फोटोज पर शेयर किए हैं। फोटो से पता चल रहा है कि एमआई 8 प्रो में पारदर्शी बैक कवर होगा जिस कारण आप फोन के अंदर के पार्ट्स आदि देख सकेंगे।

    एमआई 8 प्रो की खासियतों की बात करें तो इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। साथ ही फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। बता दें कि साल 2018 में ही शाओमी ने अपना 8वां जन्मदिन मनाया है और इसी मौके को खास बनाने के लिए इस फोन को लांच किया जा रहा है। कुछ महीने पहले ही शाओमी ने चीन में एमआई 8 प्रो और एमआई 8 लाइट को लांच किया है।

    एमआई 8 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक एमआई 8 प्रो में 2.8GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    इसके अलावा फोन में 12+12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 6.21 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080 X2248 होगा। एमआई 8 प्रो को 3000mAh की बैटरी के साथ लांच किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें