Bhai Dooj Gifts : भाई दूज पर दें ये 10 शानदार गिफ्ट, खिलखिला उठेंगी बहनें

भाई दूज इस साल 9 नवंबर 2018 को यानि शुक्रवार को है और वैसे भी भाई दूज दिवाली के दो दिन बाद यानि दूज को मनाया जाता है। भाई दूज या भैया दूज पर बहने अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी आरती उतारती हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में भाई का भी फर्ज है कि आप अपनी प्यारी-सी बहना को बढ़िया-सा उपहार दें। आइए देखते हैं लिस्ट।

स्मार्टवॉच
लड़कियों को घड़ियां भी बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में जब बात गैजेट की हो रही है तो आप अपनी बहन को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। उन्हें काफी पसंद आएगी। स्मार्टवॉच आपको 1 हजार रुपये से लेकर 35 हजार तक की रेंज में मिल जाएंगे

स्मार्ट लॉकेट
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह कोई आम लॉकेट नहीं है। इसके पीछे एक बटन है जिसपर क्लिक करके अपने चाहने वालों को अपात स्थिति में मैसेज भेज सकते हैं। इसके अलावा इस लॉकेट के जरिए लाइव लोकेशन भी शेयर किया जा सकती है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसे आप स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।