Vivo Y91i हुआ सस्ता, अब 32GB मॉडल की कीमत अब 8,490 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y91i Price cut in India now starts from Rs 8490 for the 3GB and 32GB Model
Vivo Y91i - फोटो : AMAR UJALA

    माइक्रोमैक्स के दो नए स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही वीवो ने अपने स्मार्टफोन Vivo Y91i को सस्ता कर दिया है। Vivo Y91i को अब 500 रुपये की कटौती के साथ 8,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। Vivo Y91i को नई कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बता दें कि Vivo Y91i को इसी साल मार्च में भारत में दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया था।

    Vivo Y91i की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 8.1 आधारित फनटच OS 4.5 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.22 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    Vivo Y91i का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में सिंगल रियर कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y91i की बैटरी

    फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। इस फोन में 4030mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें