Micromax IN Note 1: Micromax ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

माइक्रोमैक्स ने एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Micromax ने इन सीरीज के तहत Micromax IN Note 1 और Micromax IN 1b को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन में 5000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ मीडियाटेक हीलियो सीरीज का जबरदस्त प्रोसेसर दिया गया है। Micromax IN सीरीज की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Micromax IN सीरीज की कीमत
Micromax IN 1b की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये है। Micromax IN Note 1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये है। फोन की बिक्री 24 नवंबर से माइक्रोमैक्स की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से होगी।

Micromax IN Note 1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियोG85 प्रोसेसर, 4GB/6GB रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है।