5000mAh की बैटरी के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Vivo Y17

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 25 Apr 2019 12:21 PM IST
Vivo Y17 Listed by Company in India With 5,000mAh Battery, know details
Vivo Y17

    वीवो के नए स्मार्टफोन Vivo V17 के बारे में कुछ दिन पहले लीक रिपोर्ट आई थी लेकिन अब यह फोन आधिकारिक तौर पर कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है, हालांकि कंपनी ने इस फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। वीवो वी17 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें AI सपोर्ट के साथ तीन रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा फोन के साथ 18W का फास्ट चार्जर मिलेगा और फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

    Vivo Y17 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में फनटच ओएस 9 है जो कि एंड्रॉयड पाई 9.0 पर आधारित है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.35 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1544 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। वीवो वाय17 के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का हीलियो P35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा और इसके साथ जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Vivo Y17 का कैमरा

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ टाइम लैप्स, एचडीआर, सुपर वाइड एंगल और एआई ब्यूटी मोड जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 है। सेल्फी कैमरे के साथ भी ब्यूटी मोड जैसे कई मोड मिलेंगे।

    Vivo Y17 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    वीवो वाय17 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 18W का डुअल इंजन फास्ट चार्जर मिलेगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी, जीपीएस और एफएम रेडियो मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें