Vivo V17 आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) आज भारत में वी17 (Vivo V17) लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने वीवो वी17 स्मार्टफोन को सबसे पहले रशिया में पेश किया था। इसके पहले कंपनी वीवो वी17 प्रो और एस1 को भारतीय बाजार में उतार चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को वी17 स्मार्टफोन में शानदार प्रोसेसर, कैमरा और डिस्पले का सपोर्ट मिलेगा।
साथ ही इस फोन से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। वहीं, वीवो वी17 का लाइव इवेंट आज 12 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसको कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं वीवो वी17 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को रशिया में 22,990 रशियन रूबल (करीब 25,800 रुपये) के प्राइस टैग के साथ पेश किया था। वहीं, कंपनी भारत में वीवो वी17 की कीमत 25,000 से लेकर 30,000 तक के बीच रख सकती है।
कंपनी ने इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन फनटच ओएस 9.2 और एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही कंपनी ने फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से वीवो ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, डुअल 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।