Year Ender 2019 : इस साल इन बजट स्मार्टफोन ने भारतीय बाजार में मचाया था धमाल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 07 Dec 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 Best Smartphones Under 10000 Including Xiaomi Realme Know Price Specifications
Year Ender 2019 - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन लवर्स के लिए साल 2019 की शुरुआत बहुत शानदार रही थी, क्योंकि लगभग हर एक स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने लेटेस्ट फीचर्स के साथ कई मोबाइल पेश किए थे। साथ ही इन कंपनियों ने यूजर्स की जरूरत और मांग को भी पूरा किया था। इतना ही नहीं बजट शाओमी से लेकर सैमसंग तक ने 10 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने जमकर खरीदा था। इस दौरान यूजर्स को कंपनियों के इन डिवाइसेज में नॉच डिस्प्ले, डुअल या ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिला था। इससे पहले यह सभी फीचर्स प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलते थे। आज हम आपके लिए इस वर्ष के बेस्ट बजट स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनको लोगों ने पसंद किया है। तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    Redmi Note 8 Pro
    Redmi Note 8 Pro

    Redmi Note 8

    रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो डॉट नॉच से लैस है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 13 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    REALME 5S
    REALME 5S - फोटो : amar ujala

    Realme 5s

    रियलमी ने इस फोन की कीमत 9,999 रुपये रखी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है, जिसकी स्पीड Hz है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस दिया है। कंपनी ने इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी आईसोसेल सेंसर, आठ मेगापिक्सल का वाइंड एंगल लेंस, दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और दो मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। साथ यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें