OnePlus 8 Lite की जानकारी हुई लीक, डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) जल्द ही 8 सीरीज (OnePlus 8 Series) को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही 8 सीरीज से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई हैं, जिनमें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी मिली हैं। इसके अलावा हाल ही में वनप्लस 8 और 8 प्रो फोन के लॉन्च की जानकारी भी सामने आई थी। दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो कंपनी अब इस सीरीज की लाइट रेंज लेकर आएगी, जिसमें वनप्लस 8 लाइट (OnePlus 8 Lite) पहला स्मार्टफोन शामिल होगा।
कुछ दिनों पहले लाइट सीरीज के स्मार्टफोन 8 लाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थी, जिनमें डिवाइस के डिजाइन को देखा गया था। लीक तस्वीरों के अनुसार, कंपनी ने वनप्लस 8 लाइट में पंचहोल डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। साथ ही इस स्मार्टफोन का लुक गैलेक्सी नोट 10 से मिलता-जुलता है। आपको बता दें कि इस फोन की तस्वीरें ऑन लीक्स समेत 91 मोबाइल्स ने लीक की थी।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को वनप्लस 8 लाइट के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के बैक कैमरा के साथ लेजर ऑटोफोकेस के साथ एलईडी फ्लैश भी देगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस अगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देगा। इसके साथ ही वनप्लस 8 लाइट का डिस्प्ले वनप्लस 7 से थोड़ा बढ़ा हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में ऑडियो जैक नहीं मिलेगा। हालांकि, कंपनी इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर देगी। इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।