विंगाजॉय ने लॉन्च किया वायरलेस नेकबैंड, मिलती है 250 घंटे की बैटरी लाइफ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 19 Oct 2022 08:47 PM IST
सार

VINGAJOY CL 600 BULLET वायरलेस नेकबैंड में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं, जो हैवी BASS सिग्नेचर के साथ आते हैं। VingaJoy CL 600 BULLET में क्लासिक कॉलर टाइप डिजाइन मिलता है।

विज्ञापन
VINGAJOY CL 600 BULLET series wireless neckband launched in india
VingaJoy CL 600 BULLET - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक्सेसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड विंगाजॉय (VingaJoy) ने अपने नए नेकबैंड VingaJoy CL 600 BULLET को भारत में लॉन्च कर दिया है। वायरलेस नेकबैंड के साथ अच्छी बीट्स और हाई साउंड क्वॉलिटी का दावा किया गया है। नेकबैंड के साथ 20 घंटे तक का नॉनस्टॉप प्लेटाइम और 250 घंटे की स्टैंडबाय टाइम मिलता है। वायरलेस नेकबैंड में ब्लूटूथ v5.0 की कनेक्टिविटी और एचडी ऑडियो क्वॉलिटी मिलती है।

    VingaJoy CL 600 BULLET को 1,699 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहारों के साथ, यह नेकबैंड हर संगीत प्रेमी के लिए एक आदर्श उपहार है। साथ ही कंपनी ने VingaJoy CL 600 BULLET के साथ क्रिस्टल-क्लियर और पावरफुल म्यूजिक आउटपुट का दावा किया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Crossbeats ignite Grit Review: 2,999 रुपये में मेटल बिल्ट और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली वॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?    

    VingaJoy के इस वायरलेस नेकबैंड में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं, जो हैवी BASS सिग्नेचर के साथ आते हैं। VingaJoy CL 600 BULLET में क्लासिक कॉलर टाइप डिजाइन मिलता है। वायरलेस नेकबैंड लाइट वेट है और इसके साथ टैंगल फ्री केबल मिलती है। नेकबैंड के साथ वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। नेकबैंड को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: WhatsApp Update: व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के लिए अब शेयर कर सकेंगे लिंक, जारी हुआ नया फीचर    

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें