Crossbeats ignite Grit Review: 2,999 रुपये में मेटल बिल्ट और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली वॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?

घरेलू कंपनी Crossbeats ने हाल ही में अपनी Crossbeats ignite Grit स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इस वॉच को रोयल ब्लू, इंक ब्लू और रोज पिंक कलर ऑप्शन और 2,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Crossbeats की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच में 1.75 इंच का बड़ा स्क्वायर शेप डायल मिलता है, जो कि सुपर विविड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। वॉच के साथ महिलाओं के पीरियड को भी ट्रैक करने का फीचर दिया गया है। Crossbeats ignite Grit को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

Crossbeats ignite Grit Review: डिजाइन
Crossbeats ignite Grit वॉच के साथ बड़ा स्क्वायर शेप डायल मिलता है, जो कि मेटल बॉडी डिजाइन के साथ आता है। वॉच में राइट साइड में माइक्रोफोन और रोटेटिंग क्राउन मिलता है। रोटेटिंग क्राउन की मदद से होम पर पहुंचा जा सकता है और नेविगेशन को स्लाइड किया जा सकता है। साथ ही रोटेटिंग क्राउन से वॉच फेसेस को भी बदला जा सकता है। क्राउन बटन के साथ भी मेटल बिल्ट मिलता है। वहीं लेफ्ट साइड में स्पीकर का सपोर्ट है।

Crossbeats ignite Grit का स्ट्रैप सिलिकॉन का है और इसकी क्लॉलिटी अच्छी है। वहीं बकल स्टेनलेस स्टील का है और इसपर कंपनी की ब्रांडिंग मिलती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो लुक और डिजाइन के मामले में वॉच से आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। पहली नजर में Crossbeats ignite Grit एपल वॉच की तरह नजर आती है।