WhatsApp Update: व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के लिए अब शेयर कर सकेंगे लिंक, जारी हुआ नया फीचर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 19 Oct 2022 01:36 PM IST
सार

हाल ही में व्हाट्सएप के इस फीचर्स की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही वीडियो कॉलिंग के लिए 32 यूजर का विकल्प मिलेगा यानी 32 लोग एक साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp rollout new features for Call Links Support 32 Member To Joine Group Video Call
WhatsApp ग्रुप कॉल - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने वीडियो कॉल के लिए लिंक शेयर ऑप्शन को रोलआउट कर दिया है। अब आप WhatsApp ग्रुप कॉल या मीटिंग के लिंक शेयर कर सकेंगे। WhatsApp ने अपने इस नए फीचर को Call Links नाम दिया है। साथ ही ग्रुप कॉल में एक साथ 32 मेंबर को शामिल किया जा सकेगा। इस फीचर्स की मदद से पहले से चल रही व्हाट्सएप मीटिंग को भी ज्वाइन किया जा सकेगा। बता दें कि अब तक ये फीचर गूगल मीट और जूम वीडियो कॉलिंग एप पर मिलता था।

    हाल ही में व्हाट्सएप के इस फीचर्स की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही वीडियो कॉलिंग के लिए 32 यूजर का विकल्प मिलेगा यानी 32 लोग एक साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। साथ ही मीटिंग का लिंक भी शेयर किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    WhatsApp के इस नए फीचर को पहले बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया था, अब इस फीचर्स को सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले ही व्हाट्सएप में ग्रुप वॉयस कॉल के लिए 32 यूजर्स के शामिल होने की सुविधा है। अब इस सुविधा को वीडियो कॉल के लिए भी जारी किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद WhatsApp यूजर्स को Call वाले ऑप्शन में ‘Create Call Links' नाम का एक और नया विकल्प मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपको ' Send Link Via Whatsapp', कॉपी लिंक और शेयर लिंक का ऑप्शन दिखाई देगा। यानी आप यहां से सीधे व्हाट्सएप ग्रुप कॉल लिंक को शेयर कर सकते हैं। साथ ही यहीं ये कॉल टाइप को वॉयस और वीडियो में भी बदला जा सकता है। यानी आप वॉयस कॉल लिंक और वीडियो कॉल लिंक दोनों को शेयर कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें