U&i ने भारत में एक साथ लॉन्च किए कई प्रोडक्ट्स, हेडफोन से लेकर केबल तक हैं शामिल

गैजेट एक्सेसरी एवं कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड यू एंड आई ने भारत में एक साथ अपने कई प्रोडक्ट पेश किए हैं जिनमें पिकअप साउण्डबार से लेकर स्लीपी हेडफोन, लॉकर एण्ड स्ट्रॉन्ग स्पीकर और लैम्प एण्ड क्रोक यूएसबी केबल तक शामिल हैं। यू एंड आई के इन प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 299 रुपये है।
सबसे पहले लॉकर पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की बात करें तो इसमें 1200mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें यूएसबी केबल, टीएफ कार्ड, एफएम और ऑक्स केबल का भी सपोर्ट दिया गया है। वहीं पिकअप साउण्डबार 1200mAh बैटरी के साथ आता है, इसमें भी कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना iPhone XR, सैमसंग के तीन फोन भी शामिल
स्लीपी ब्लूटूथ हेडफोन की बैटरी को लेकर कंपनी ने 6-7 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। इसमें 200mAh की बैटरी दी गई है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा यू एंड आई स्ट्रॉन्ग, 8 वॉट के इन-बिल्ट स्पीकर के साथ आता है। कंपनी ने इसे लेकर क्रिस्टल क्लीयर साउण्ड का दावा किया है।
इसमें 500mAh की बैटरी है। इस स्पीकर में माइक्रो-यूएसबी केबल का भी सपोर्ट है। कंपनी ने लैम्प एण्ड क्रोक डाटा केबल सीरीज भी पेश की है जो कि फास्ट चार्जिंग से लैस है। केबल में 2.4A का आउटपुट है।
यू एंड आई के प्रोडक्ट्स की कीमत
यू एंड आई पिकअप साउण्ड बार (ब्लैक और आयरन ऐश कलर), कीमत 2,499 रुपये
यू एंड आई लॉकर पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर (ब्लैक, रैड और ब्लू कलर) कीमत 2,499 रुपये
यू एंड आई ब्लूटुथ हैडफोन (व्हाईट और ब्लैक कलर) कीमत 2,899 रुपये
यू एंड आई स्ट्रॉन्ग पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर (सिल्वर, ब्लैक, रैड, ब्लू कलर) कीमत 1,599 रुपये
यू एंड आई लैम्प एण्ड क्रॉक डाटा केबल (ब्लैक एवं व्हाईट कलर) कीमत 299 रुपये