Huawei MediaPad M5 Lite 10 हुआ लॉन्च, 6 मार्च को पहली सेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Feb 2020 06:12 PM IST
सार

Huawei MediaPad M5 Lite 10 की पहली सेल 6 मार्च22,999 रुपये है कीमत4 जीबी रैम के साथ मिलेगी 64 जीबी की स्टोरेज

विज्ञापन
HUAWEI MediaPad M5 Lite 10 launched in India at Rs 22,999 know specifications
Huawei MediaPad M5 Lite 10 - फोटो : Huawei

    विस्तार

    Huawei ने आखिरकार भारत में अपना नया प्रीमियम टैबलेट लॉन्च कर दिया है। हुवावे के नए टैबलेट Huawei MediaPad M5 Lite 10 की बिक्री भारत में 6 मार्च से फ्लिपकार्ट, क्रोमा और ऑफलाइन स्टोर से शुरू होगी। हुवावे की आधिकारिक वेबसाइट पर मीडियापैड ए5 लाइट 10 को लिस्ट कर दिया गया है और नोटिफाई मी का भी ऑप्शन आ रहा है।

    Huawei MediaPad M5 Lite 10 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    हुवावे के इस नए टैब की कीमत 22,990 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें एम पेन लाइट स्टाइलस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 10.1 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। इस टैब में हर्मन कार्डन का क्वॉड स्पीकर दिया गया है जिससे यूजर्स को ओमिनी डायरेक्शनल साउंड मिलेगा। कंपनी ने टैब की ऑडियो क्वालिटी को लेकर थियेटर साउंड का दावा किया है।

    विज्ञापन

    यूजर्स को 3डी साउंड भी मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो मीडियापैड एम5 लाइट 10 की बॉडी मेटल की है और इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास एज दिया गया है। इसमें 7500mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 13 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया है। टैब में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और इसके लिए कंपनी बॉक्स में 18 वॉट का चार्जर देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टैब के साथ मेटल बॉडी वाला M-Pen lite स्टाइलस भी मिलेगा। टैब में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई के अलावा एलटीई का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 मिलेगा। इस टैब में ऑक्टाकोर Kirin 659 प्रोसेसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। इस टैब में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। टैब में एंड्रॉयड 8.0 आधारित EMUI 8.0 मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें