दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना iPhone XR, सैमसंग के तीन फोन भी शामिल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Feb 2020 07:46 PM IST
सार

iPhone xr बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोनटॉप 10 में एपल के 5 आईफोन, सैमसंग के 4 और शाओमी का एक फोन शामिलपूरी दुनिया में बिके आईफोन xr के 463 लाख यूनिट

विज्ञापन
iPhone 11 Second Best-Selling Phone of 2019 After Less Than Four Months
iPhone 11 iPhone XR - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    रिसर्च एजेंसी काउंटप्वाइंट ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिसके मुताबिक पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ आईफोन 11 दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। काउंटरप्वाइंट ने मार्केट पल्स नाम से रिपोर्ट जारी की है जिसमें टॉप 10 स्मार्टफोन के नाम हैं।

    दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन आईफोन xr है। बाजार में जिसका मार्केट शेयर 3 फीसदी है। इस लिस्ट में एपल के छह आईफोन और सैमसंग के चार मॉडल शामिल हैं। साल 2019 में आईफोन xr के 463 लाख, आईफोन 11 के 373 लाख, सैमसंग गैलेक्सी ए10 के 303 लाख, गैलेक्सी ए50 के 242 लाख, गैलेक्सी ए20 के 192 लाख, आईफोन 11 प्रो मैक्स के 176 लाख, आईफोन 8 के 174 लाख, रेडमी नोट 7 के 164 लाख, आईफोन 11 प्रो के 155 लाख और गैलेक्सी जे2 कोर के 152 लाख यूनिट की बिक्री हुई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः  iOS या Android: कौन है बेहतर और सुरक्षित? 5 प्वाइंट्स में एक्सपर्ट से समझें

    इस रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो सैमसंग की नई रणनीति काम आई है। सैमसंग ने पिछले साल जे सीरीज को बंद करके ए और एम सीरीज को पेश किया था और दुनिया के टॉप 10 स्मार्टफोन में सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज के तीन स्मार्टफोन शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना iPhone XR, सैमसंग के तीन फोन भी शामिल

    साल 2018 में भी टॉप 10 स्मार्टफोन की लिस्ट में सैमसंग के तीन फोन थे जो प्राइम और एस सीरीज के थे। दूसरा फायदा एपल को हुआ है कि लॉन्चिंग के महज 4 महीने में आईफोन 11 दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें