यू एंड आई ने भारत में लॉन्च किया ईयरबड्स की डिजाइन वाला स्पीकर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
U and i expands its wireless speaker range launches Airpods unique earpods
u and i speaker - फोटो : AMAR UJALA

    भारत की प्रमुख गैजेट एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड यू एंड आई (U&i) ने भारतीय बाजार अपना एक अनोखा वायरलेस स्पीकर UiBS-630 लॉन्च किया है। U&i के इस स्पीकर की डिजाइन किसी वायरलेस बड्स जैसी है। इसमें स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है और इसमें 1200mAh की दमदार बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने छह घंटे के प्लेटाइम का दावा किया है।

    ईयरबड्स डिजाइन वाला यह स्पीकर व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन पर बात करने के लिए इसमें इन-बिल्ट माइक भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट और यूएसबी टार्जिंग पोर्ट भी है। ईयरबड्स डिजाइन वाले इस वायरलेस स्पीकर में वॉल्यूम, मोड्स और पावर बटन दिए गए हैं। इस स्पीकर की कीमत 2,199 रुपये है और इसकी बिक्री तमाम स्टोर्स से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही कंपनी ने भारत में अपना नया वायरलेस ईयरफोन एयरप्लेन लॉन्च किया है। U&i TWS-3330 एयरप्लेन वायरलेस ईयरफोन नेक्स्ट जेनरेशन का वायरलेस ईयरफोन है जिसे आपके पसंदीदा संगीत या कॉल सुनने के लिए डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह डिवाइस 12 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आती है। इस वायरलेस ईयरफोन में एक चार्जिंग एलईडी इंडिकेटर है जो कि केस में है। इसके केस में 300एमएएच की बैटरी है जबकि प्रत्येक ईयरबड्स में 25 एमएएच है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें