YouTube Update: यूट्यूब में आया नया फीचर, अब AI से खुद बना सकेंगे म्यूजिक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Apr 2025 03:28 PM IST
सार

यह नया टूल YouTube Studio के Creator Music टैब का हिस्सा है और सभी क्रिएटर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा, हालांकि यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए हो सकता है कि कुछ क्रिएटर्स को इसे इस्तेमाल करने में कुछ दिन लगें।

विज्ञापन
YouTube Is Upgrading Creator Music With AI Powered Music Generation Feature
Youtube AI Music - फोटो : Creator Insider/Youtube

    विस्तार

    YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सुविधा की घोषणा की है। इस फीचर के तहत अब क्रिएटर्स अपने वीडियो के लिए कस्टम इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक खुद जनरेट कर सकेंगे। यह नया टूल YouTube Studio के Creator Music टैब का हिस्सा है और सभी क्रिएटर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा, हालांकि यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए हो सकता है कि कुछ क्रिएटर्स को इसे इस्तेमाल करने में कुछ दिन लगें।

    YouTube ने इस फीचर की जानकारी अपने Creator Insider चैनल पर एक वीडियो के जरिए दी। इस AI टूल का उद्देश्य है कि क्रिएटर्स को ज़्यादा और बेहतर इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक ऑप्शन मिल सकें, जिन्हें वे अपने वीडियो में जोड़ सकें। बिना किसी कॉपीराइट की चिंता के।

    विज्ञापन

    Creator Music टैब में पहले से ही एक कॉपीराइट-फ्री म्यूजिक लाइब्रेरी उपलब्ध है। इसमें यूजर genre, mood, vocals, BPM, duration आदि के आधार पर म्यूजिक सर्च कर सकते हैं, हालांकि कुछ ट्रैक्स के लिए पैसे भी चुकाने पड़ते हैं। अब इस टैब में AI आधारित "Music Assistant" नाम से एक नया सेक्शन जोड़ा गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें