थॉमसन ने भारत में लांच किए 55 इंच और 50 इंच के दो टीवी, शुरुआती कीमत 39,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 12 Sep 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Thomson launches 55-inch and 50-inch UHD Smart TVs in India
Thomson tv

    त्यौहारों के मौसम की शुरुआत से ठीक पहले थॉमसन ने अपने ग्राहकों को प्रभावित करने की तैयारी की है और इसके लिए यूएचडी स्मार्ट टीवी की नई श्रृंखला पेश की है। ये 50 और 55 ईंच स्क्रीन साइज में हैं। बता दें कि थॉमसन ने करीब 15 साल बाद भारत में वापसी की है।

    थॉमसन के नए टीवी की खासियतों की बात करें तो टीवी में सैमसंग का पैनल इस्तेमाल किया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें CA53 डुअल कोर 1.4GHz का माली T720 ग्राफिक्सल, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसमें नया यूआई मायवॉल दिया गया है जो कि एंड्रॉयड के 5.1.1 पर काम करता है। टीवी की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। टीवी को 13 सितंबर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    थॉमसन टीवी की बिक्री सिर्फ फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन की जा रही है। कंपनी ने हाल में अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक कंपनी का राजस्व 600 करोड़ रुपये हो जाएगा और अब उसे यकीन है कि दीवाली पर ही वह 600,000 यूनिट से ज्यादा बेच लेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    थॉमसन के नए 50 और 55 ईंच स्क्रीन साइज के टीवी नए यूआई से प्री लोडेड मिलते हैं। इसमें ढेरों खासियतें हैं और उपयोगकर्ता के लिए दुनियाभर से प्राप्त की गई अनंत सामग्री है। इन टीवी में ट्रॉप ट्रेन्ड करने वाले वीडियो, संगीत आदि शामिल हैं जो 14 अलग भाषाओं में हैं। थॉमसन टीवी का अपना ऐप्प स्टोर भी है जिसमें ढेरों टीवी एपलीकेशन हैं। इसके अलावा कंपनी ने स्थानीय कंटेंट एपलीकेशन प्रदाताओं से गठजोड़ किया है ताकि कंटेंट देखने की संभावनाओं का विस्तार किया जा सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें