रिलायंस जियो का एक और धमाका, 299 रुपये में मिलेगा 399 रुपये का प्लान

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Wed, 12 Sep 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Jio offers Rs 100 cashback on Recharges of Rs 399 Plan via PhonePe Transactions
Jio offers

    रिलायंस जियो अपनी दूसरी सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर कंपनी ने पहले डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ 1 जीबी डाटा फ्री में दिया और उसके बाद जियो ने सेलिब्रेशन ऑफर के तहत फ्री में अपने ग्राहकों को 10 जीबी डाटा दिया। वहीं अब जियो ने अपनी दूसरी सालगिरह को और खास बनाने के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। जियो के इस ऑफर के तहत 399 रुपये वाला आपको सिर्फ 299 रुपये का पड़ेगा। यह ऑफर 12 सितंबर यानि आज से शुरू हो गया है और 21 सितंबर तक जारी रहेगा यानि इस अवधि में रिचार्ज करवाने वालों को इस शानदार ऑफर का फायदा मिलेगा तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से।

    कैसे मिलेगा 399 रुपये वाला प्लान 299 रुपये में?

    jio offer
    jio offer

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियो 399 रुपये वाले प्लान के साथ 100 रुपये का कैशबैक दे रही है और इस तरह इस प्लान की कीमत 299 रुपये हो जा रही है। इस ऑफर के लिए रिलायंस जियो ने फोनपे के साथ साझेदारी की है। रिलायंस जियो अपने लोकप्रिय 399 रुपये वाले पर तुरंत 100 रुपये कैशबैक दे रहा है। कैशबैक के रूप में मिलने वाला 100 रुपये दो भाग में आपको मिलेगा। 50 रुपये आपको रिचार्ज कूपन और 50 रुपये कैशबैक के रूप में आपको मिलेगा।

    विज्ञापन
    रिलायंस जियो का एक और धमाका, 299 रुपये में मिलेगा 399 रुपये का प्लान

    इसके लिए आपको माय जियो ऐप के जरिए 399 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा और पेमेंट के दौरान फोनपे चुनना होगा। अगर आप फोनपे के जरिए पेमेंट नहीं करते हैं तो आपको सिर्फ 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा और अगर आप फोनपे के जरिए पेमेंट करते हैं तो 50 रुपये आपके वॉलेट में आएगा और 50 रुपये का कूपन मिलेगा। इस तरह फोनपे के जरिए पेमेंट करने पर आपको 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी जून में कंपनी ने इसी ऑफर को हॉलीडे हंगामा नाम से पेश किया था

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    399 रुपये वाले प्लान के फायदे

    Jio 399
    Jio 399

    जियो का 399 रुपये वाला काफी लोकप्रिय है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ 126 जीबी डाटा मिलता है। यानि हर रोज आपको 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस तरह जियो के इस नए ऑफर के तहत हर महीने 100 रुपये में आपको 42 जीबी डाटा मिलेगा, क्योंकि कैशबैक के बाद इस प्लान की कीमत 299 रुपये हो जा रही है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें