Apple Event 2018: लांचिंग से पहले iPhone Xs की कीमत और असली फोटो लीक

Apple का आज इवेंट होने वाला है। पूरी दुनिया की निगाहें इस इवेंट पर है। कैनिफोर्निया के स्टीव जॉब्स थियेटर में आज रात एप्पल तीन नए आईफोन लांच करेगा जिसमें iPhone Xr, आईफोन Xs और आईफोन x मैक्स शामिल हैं। आईफोन के अलावा एप्पल इस इवेंट में आईपैड 2018 और मैकबुक भी लांच कर सकता है। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे होगी।
वहीं इवेंट से कुछ ही घंटों पहले 6.1 इंच वाले नए आईफोन की असली फोटो लीक हो गई है। साथ ही कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले वाले आईफोन में सिंगल रियर कैमरा होगा। इसकी जानकारी रूस की वेबसाइट Hi-tech.mail.ru ने प्रकाशित की है।
इस वेबसाइट पर iPhone Xs की उस स्क्रीनशॉट को भी दिखाया गया है जिसे एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक आईफोन xs 21 सितंबर से बाजार में आ जाएगा। इसके अलावा 5.8 इंच डिस्प्ले वाले iPhone Xs की कीमत लीक हुई है। रिपोर्ट की मानें तो आईफोन xs की शुरुआती कीमत $899 यानि करीब 65,400 रुपये होगी।
वहीं 6.5 इंच वाले iPhone Xs Max में आईफोन x जैसा ही डुअल रियर कैमरा सेटअप और डिजाइन मिलेंगे। अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 9 भी इस साल एप्पल लांच करेगा जो कि अबतक का सबसे सस्ता आईफोन होगा। इसमें 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और इसी आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा। आईफोन 9 को चार रंगों में लांच किया जा सकता है।