यह है दुनिया का सबसे स्मार्ट ब्रेसलेट, आसपास लगे किसी भी माइक्रोफोन को कर देता है ब्लॉक
शिकागो यूनिवर्सिटी मेंं कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर दंपत्ति-बेन झाओ और हीथर झेंग ने ब्रेसलेट किया तैयारस्मार्ट ब्रेसलेट आपास के क्षेत्र में लगे माइक्रोफोन को जाम कर देता है।

विस्तार
वैसे तो बाजार में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक मौजूद हैं, लेकिन अब मार्केट में जल्द ही दुनिया का सबसे खास स्मार्ट ब्रेसलेट दस्तक देने वाला है। शिकागो यूनिवर्सिटी मेंं कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर दंपत्ति-बेन झाओ और हीथर झेंग ने एक ऐसा डिजिटल ब्रेसलेट तैयार किया है, जो आसपास के क्षेत्र में लगे किसी भी माइक्रोफोन को पूरी तरह से ब्लॉक कर देता है।
दरअसल, बेन झाओ एलेक्सा स्मार्ट स्पीकर को अपने घर लाना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी स्मार्ट स्पीकर या किसी स्मार्ट डिवाइस के साथ सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर परेशान थीं। उनका मानना था कि इस तरह के स्मार्ट स्पीकर यूजर्स की आवाज को रिकॉर्ड करते हैं और इससे निजी डाटा लीक हो सकता है। इसी समस्या से निपटने के लिए इस ब्रेसलेट को बनाया गया है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्ट ब्रेसलेट के बारे में विस्तार से...
इसे भी पढ़ें : Facebook Lite को मिला डार्क मोड का सपोर्ट, ऐसे करें एक्टिवेट
स्मार्ट ब्रेसलेट का नाम
बेन झाओ और हीथर झेंग ने सहायक प्रोफेसर पेड्रो लोपेज के साथ मिलकर इस ब्रेसलेट को बनाया है और इसका नाम ब्रेसलेट ऑफ साइलेंस रखा है। इस ब्रेसलेट को पहनने वाले यूजर्स की आवाज स्मार्ट स्पीकर तक नहीं पहुंचती है। हालांकि, इस ब्रेसलेट को सिर्फ प्रोटोटाइप के तौर पर पेश किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्रेसलेट की कीमत 20 डॉलर (करीब 1,428 रुपये) है।
स्मार्ट ब्रेसलेट के फीचर्स
इस ब्रेसलेट में लगे 24 स्पीकर अल्ट्रासोनिक सिग्नल भेजते हैं। ये सिग्नल आपकी आवाज को किसी स्मार्ट स्पीकर जैसे एलेक्सा और गूगल तक पहुंचने से पहले खत्म कर देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ महीने पहले ही गूगल, एपल और अमेजन ने स्वीकार किया था कि वे स्मार्ट स्पीकर और असिस्टेंट के जरिए यूजर्स की कुछ बातों को रिकॉर्ड करते हैं, हालांकि इसके पीछे तीनों कंपनियों ने यह दलील दी थी कि रिकॉर्डिंग के जरिए स्मार्ट स्पीकर को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
- Mobiles Bonanza Sale 2020: स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका, मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स
- Nokia जल्द लेकर आने वाला है नया फीचर फोन, मिल सकता है एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट
- ये स्मार्टफोन खास फीचर्स के साथ जल्द मार्केट में देंगे दस्तक, यहां देखें पूरी लिस्ट
- OnePlus 7 सीरीज को मिला लेटेस्ट अपडेट, अब बिना नेटवर्क के कर सकेंगे कॉलिंग