Mobiles Bonanza Sale 2020: स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका, मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स

भारत की लोकप्रिय ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनांजा सेल (Mobiles Bonanza Sale 2020) की शुरुआत हो गई है। यह सेल 17 फरवरी यानी आज से लेकर 21 फरवरी 2020 तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को सैमसंग और एपल के डिवाइसेज की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा इन डिवाइसेज को नो कॉस्ट ईएमआई के ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ आईसीआईसीआई जैसे बैंक भी ग्राहकों को मोबाइल की खरीदारी करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

Samsung Galaxy A50
सैमसंग के इस फोन को फ्लिपकार्ट की सेल में 12,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा और 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

iphone xs
मोबाइल बोनांजा सेल में एपल के इस फोन को 89,990 रुपये की बजाय 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 12-12 मेगापिक्सल के दो कैमरे और फ्रंट में 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एचडी स्क्रीन दी है।
- Nokia जल्द लेकर आने वाला है नया फीचर फोन, मिल सकता है एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट
- ये स्मार्टफोन खास फीचर्स के साथ जल्द मार्केट में देंगे दस्तक, यहां देखें पूरी लिस्ट
- OnePlus 7 सीरीज को मिला लेटेस्ट अपडेट, अब बिना नेटवर्क के कर सकेंगे कॉलिंग
- Oppo A31 तीन कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा 6.5 इंच का डिस्प्ले