OnePlus 7 सीरीज को मिला लेटेस्ट अपडेट, अब बिना नेटवर्क के कर सकेंगे कॉलिंग

चीनी टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने 7 (OnePlus 7), 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) और 7टी प्रो (OnePlus 7T Pro) स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। यूजर्स को इस लेटेस्ट अपडेट में जनवरी 2020 सिक्योरिटी पैच और रिलायंस जियो वॉयस ओवर वाई-फाई कॉलिंग का सपोर्ट मिला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा इस लेटेस्ट अपडेट में यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनसे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाएगी। वहीं, इस अपडेट का वर्जन नंबर OxygenOS 10.3.1 है।

चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी हुआ अपडेट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस ने इस अपडेट को सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया है। कंपनी इस अपडेट को जल्द सभी यूजर्स के लिए लॉन्च करेगी। वहीं, यूजर्स इस लेटेस्ट अपडेट को सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

वनप्लस यूजर्स को मिले नए फीचर्स
वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस के अलावा यूजर्स को इस अपडेट में रैम मैनेजमेंट फीचर, लोकेशन, कैलेंडर, ऑटो-ट्रैक और ऑप्टिमाइज मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए हैं।