Telefunken 32inch Review: 9,999 रुपये में Smart Tv, लेकिन क्या खरीदने लायक है?

प्रदीप पाण्डेय
Sun, 05 Apr 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Telefunken 32inch smart tv Review in hindi. Should you buy this tv at Rs 9999
Telefunken 32inch smart tv Review - फोटो : amar ujala

    भारत में स्मार्ट टीवी का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में जर्मनी की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Telefunken ने कुछ दिन पहले अपना 32 इंच का नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। Telefunken ने भारत में वीडियोटेक्स इंटरनेशनल के साथ साझेदारी के तहत इस टीवी को पेश किया है। Telefunken TFK32QS की कीमत 9,999 रुपये है। इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 20 वॉट का स्पीकर भी है। वैसे तो 32 इंच स्मार्ट टीवी की रेंज में यह Telefunken का यह टीवी बजट स्मार्ट टीवी है लेकिन क्या यह खरीदने लायक है? आइए रिव्यू में जानते हैं।

    Telefunken
    Telefunken - फोटो : Telefunken

    Telefunken 32inch Smart Tv Review: स्पेसिफिकेशन

    Telefunken TFK32QS में 32 इंच की एचडी रेडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। टीवी में 16.7 मिलियन रंग मिलेंगे। टीवी का पैनल एप्लस ग्रेड का है। इसके अलावा टीवी में सिनेमा और क्रिकेट मोड अलग से दिया गया है। एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्टज है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली 400 जीपीयू दिया गया है। इस टीवी में एक जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। टीवी को पॉवर कंजप्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है।

    Telefunken
    Telefunken - फोटो : Telefunken

    इस टीवी में ‘Streamwall UI’ का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से यूजर्स फ्री में 17,00,000 से अधिक घंटे ऑफिशियल एप्स पर वीडियो देख सकेंगे। इस टीवी के साथ मूवी बॉक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसमें 7,000 से अधिक फिल्में हैं। टीवी में 20 वॉट का स्पीकर है जिनमें 10-10वॉट के दो स्पीकर शामिल हैं। इसमें ब्लूटूथ का भी सपोर्ट है। ऐसे में आप ब्लूटूथ स्पीकर को भी टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। टीवी में दो HDMI,दो USB, 3.5एमएम हेडफोन जैक, एक ऑप्टिकल आउटपुट पोर्ट और वाई-फाई का सपोर्ट है। टीवी में एयर माउस और स्क्रीन मिरर फीचर भी दिया गया है। टीवी के साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें