ATH-CLR100BT Review: 2,500 रुपये की रेंज में एक बढ़िया ब्लूटूथ ईयरफोन

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Mar 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Audio Technica ATHCLR100BT Review in Hindi
Audio Technica ATHCLR100BT Review - फोटो : amar ujala

    जापानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Audio-Technica ने कुछ दिन पहले ही भारत बाजार में अपना ब्लूटूथ नेकबैंड ATH-CLR100BT पेश किया है जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। ऑडियो टेक्निका ने अपने इस वायरलेस ईयरफोन को लेकर हाई-क्वालिटी ऑडियो का दावा किया है। ऑडियो टेक्निका के इस ईयरफोन की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। नेकबैंड ATH-CLR100BT को हमने रिव्यू के लिए कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं...

    ATH-CLR100BT Review
    ATH-CLR100BT Review - फोटो : amar ujala

    ATH-CLR100BT की स्पेसिफिकेशन

    ऑडियो टेक्विना ने अपने इस ईयरफोन को चार कलर वेरियंट में पेश किया है जिनमें ब्लैक, ब्लू, रेड और ह्वाइट शामिल हैं। रिव्यू के लिए हमें ब्लैक कलर मिला था। साथ ही दावा किया है कि सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी 7 घंटे तक का बैकअप देगी। इस हेडफोन में माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसका वजन महज 17 ग्राम है। ईयरफोन के साथ तीन ईयरबड्स भी मिलेंगे जिनमें स्मॉल, मीडियम और लार्ज शामिल हैं। बड्स के साथ मैग्नेट भी दिया गया है जिसकी मदद से इस्तेमाल ना होने की स्थिति में दोनों बड्स आपस में चिपक जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX2 की रेटिंग मिली है।

    ATH-CLR100BT Review
    ATH-CLR100BT Review - फोटो : amar ujala

    ATH-CLR100BT की डिजाइन

    स्पेसिफिकेशन के बाद अब जहां तक डिजाइन का सवाल है तो इस ईयरफोन (नेकबैंड) की डिजाइन अच्छी है। वॉल्यूम, पावर बटन का प्लेसमेंट बढ़िया है। बिल्ड क्वालिटी को भी लेकर कोई शिकायत नहीं है। वायर की लंबाई भी उचित है। बड्स की क्वालिटी अच्छी है, हालांकि बड्स के साथ दिया गया मैग्नेट थोड़ा कमजोर है। ऐसे दोनों बड्स आपस में बहुत ही कमजोरी से चिपकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें