32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ Tecno Spark 10 Pro हुआ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स
Tecno Spark 10 Pro में डुअल बैंड वाई-फाई के अलावा ब्लूटूथ, NFC, 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन में टाईप-सी पोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विस्तार
टेक्नो ने अपने नए फोन Tecno Spark 10 Pro को लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 10 Pro को कुछ दिन पहले ही MWC 2023 में पेश किया गया था और अब इसे ग्लोबली लॉन्च किया गया है, हालांकि कीमत को लेकर अभी भी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। Tecno Spark 10 Pro में मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर के साथ 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Tecno Spark 10 Pro में एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 12.6 है। इसके अलावा इस फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की स्टाइल पंटहोल है। इसमें 12nm वाला मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर है। फोन में ग्राफिक्स के लिए माली Mali G52 GPU और 8 जीबी LPDDR5 रैम है।
टेक्नो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस AI है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और इसके साथ भी एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है।
- जियो का सबसे सस्ता प्लान! अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी मिलेगा
- Holi 2023: स्मार्टफोन पर पानी और रंग हो जाएंगे बेअसर, आज ही कर लें ये पांच इंतजाम
- Airtel 5G: एयरटेल ने एक साथ 125 शहरों में लॉन्च किया 5G नेटवर्क, अब 265 शहरों में पहुंची सेवा, देखें लिस्ट
- काम की बात: ऑनलाइन कैसे चेक करें फास्टैग बैलेंस, रिचार्ज करना भी जानें, बहुत आसान है तरीका