Holi 2023: स्मार्टफोन पर पानी और रंग हो जाएंगे बेअसर, आज ही कर लें ये पांच इंतजाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2023 02:46 PM IST
विज्ञापन
How To Protect Smartphone From Water And Color During Holi 2023
holi special - फोटो : amarujala

    होली का त्योहार बिना रंग फींका रहता है। होली है तो रंग और गुलाल भी होगा लेकिन कौन किस पर और किस स्थिति में रंग फेंक दे इसकी गांरटी नहीं है, लेकिन इस बात की गारंटी है कि रंग से आपका फोन गीला हो सकता है और वह खराब भी हो सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले फोन के लिए सुरक्षा पुख्ता कर लें। चलिए इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं।

    Waterproof Sealed Transparent Bag
    Waterproof Sealed Transparent Bag - फोटो : अमर उजाला

    बाजार में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं। यदि आप किसी तरह कोई खर्च नहीं करना चाहते तो एक छोटा सा प्लास्टिक का पाउच तो जेब में रख ही सकते हैं। होली के दौरान या होली से पहले तक अपने फोन को प्लास्टिक पाउच में रखकर उसे काफी हद तक बचा सकते हैं। ऐसे प्लास्टिक बैग आपको 99 रुपये में ऑनलाइन मिल जाएंगे।

    JBL Boombox Bluetooth Speaker
    JBL Boombox Bluetooth Speaker - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप होली के दौरान घर के आप-पास हैं तो ऐसी स्थिति में ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादातर ब्लूटूथ वाटरप्रूफ होते हैं और फोन बचा रहेगा। वरना सस्ता सा ईयरफोन भी ले सकते हैं और उसी से बात करें। अगर खराब भी होता है तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें