Airtel 5G: एयरटेल ने एक साथ 125 शहरों में लॉन्च किया 5G नेटवर्क, अब 265 शहरों में पहुंची सेवा, देखें लिस्ट
125 नए शहरों के साथ Airtel 5G Plus सर्विस अब देश के 265 से अधिक शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गई है। हाल ही में कंपनी ने 5G यूजर्स के मामले में 10 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार किया है।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने सोमवार को देश के 125 शहरों में अपनी अल्ट्रा-फास्ट 5जी सर्विस की शुरुआत की घोषणा की। 125 नए शहरों के साथ Airtel 5G Plus सर्विस अब देश के 265 से अधिक शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गई है। कंपनी ने कहा कि इन सभी 265 क्षेत्रों में यूजर्स को एयरटेल 5जी प्लस का लाभ मिलेगा और इसके तहत कंपनी जो भी सर्विस देती है, वे सभी सर्विसेज यहां के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होंगी। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने 5G यूजर्स के मामले में 10 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
भारती एयरटेल के सीटीओ, रणदीप सेखों ने लॉन्च पर कहा, "5जी ने इंटरनेट की दुनिया में क्रांति ला दी है, कनेक्टिविटी और संचार के नए युग की शुरुआत की है जो देश के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। एयरटेल अपने ग्राहकों को हाई क्वालिटी का नेटवर्क और सर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि हम आज 125 और शहरों में इसकी शुरुआत कर रहे हैं। एयरटेल अक्टूबर 2022 में 5जी सर्विस की पेशकश करने वाली देश की पहली कंपनी थी और आज का मेगा लॉन्च देश के प्रत्येक एयरटेल ग्राहक को अल्ट्रा-फास्ट एयरटेल 5जी प्लस से जोड़ने का हमारा वादा है।
उन्होंने कहा कि हमारा 5G रोलआउट मार्च 2024 तक सभी कस्बों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने के लिए ट्रैक पर है। एयरटेल 5G प्लस सेवा की उपलब्धता का तेजी से विस्तार होता रहेगा, जिसमें देश के सभी कस्बों और गांवों को भी शामिल किया गया है, क्योंकि कंपनी देशव्यापी कवरेज की दिशा में काम कर रही है। एयरटेल अब जम्मू के ऊपरी उत्तरी शहर से कन्याकुमारी के दक्षिणी सिरे तक हर बड़े शहर में अपनी 5G सेवाएं दे रहा है।
- काम की बात: ऑनलाइन कैसे चेक करें फास्टैग बैलेंस, रिचार्ज करना भी जानें, बहुत आसान है तरीका
- Infinix Hot 12: 8,499 में मिल रहा 12,999 रुपये वाला फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें ऑफर्स
- Realme GT Neo 5 SE: 100W फास्ट चार्जिंग और 5500mAh बैटरी के साथ आएगा फोन, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने
- Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल स्मार्टफोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी जानें