Tecno Camon 17 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, अमेजन पर टीजर हुआ जारी
Tecno Camon 17 Pro की कीमत 125,000 नाइजीरियन नायरा यानी करीब 24,100 रुपये है। भारतीय बाजार में भी इन दोनों फोन को इसी कीमत की रेंज में पेश किया जा सकता है।

विस्तार
टेक्नो इंडिया जल्द ही Tecno Camon 17 सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है। अमेजन इंडिया पर Tecno Camon 17 सीरीज का टीजर पेज भी लाइव हो गया है। टीजर से पता चल रहा है कि इस सीरीज के तहत Tecno Camon 17 Pro और Tecno Camon 17 दो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। बता दें कि इन फोन को इसी साल मई में नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। इनमें से Tecno Camon 17 Pro में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Tecno Camon 17 Pro, Tecno Camon 17 की कीमत
फोन की भारतीय कीमत के बारे में तो लॉन्चिंग के बाद ही जानकारी मिलेगी। टीजर के मुताबिक फोन की बिक्री 26 जुलाई से शुरू होगी। नाइजीरिया में Tecno Camon 17 की कीमत 74,000 नाइजीरियन नायरा यानी करीब 14,200 रुपये है, वहीं Tecno Camon 17 Pro की कीमत 125,000 नाइजीरियन नायरा यानी करीब 24,100 रुपये है। भारतीय बाजार में भी इन दोनों फोन को इसी कीमत की रेंज में पेश किया जा सकता है।
Tecno Camon 17 Pro की स्पेसिफिकेशन
Tecno Camon 17 Pro में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं इसमें मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, क्वॉड कैमरा सेटअप भी है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट में 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। Tecno Camon 17 Pro में 5000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर है।
Tecno Camon 17 की स्पेसिफिकेशन
Tecno Camon 17 में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। Tecno Camon 17 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस AI सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करकी है। इसमें भी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
- Smartwatch Under 5000: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली पांच स्मार्टवॉच, कीमत 5000 रुपये से कम
- कार्रवाई: चाइनीज सरकार ने एक साथ एप स्टोर से हटाए Didi के 25 एप्स, यह है वजह
- फायदे का सौदा: Airtel महज तीन रुपये में दे रहा 1GB डाटा, जानें सारे ऑफर्स
- Lenovo Yoga Duet 7i, IdeaPad Duet 3 लैपटॉप भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 29,999 रुपये