कार्रवाई: चाइनीज सरकार ने एक साथ एप स्टोर से हटाए Didi के 25 एप्स, यह है वजह
Didi एप पर यूजर्स का निजी डाटा इकट्ठा करने का आरोप है। पिछले सप्ताह ही साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना ने दीदी के मुख्य एप को एप स्टोर से हटाया और अब बाकी बचे 25 एप्स को भी तत्काल प्रभाव से स्टोर से हटाने का आदेश दिया है।

विस्तार
चाइनीज सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एप स्टोर से Didi के 25 एप्स को हटाने का आदेश दिया है। Didi चीन की सबसे बड़ी राइड (कैब) सर्विस देने वाली कंपनी है जिसका संचालन दीदी ग्लोबल इंक (Didi Global Inc.) करती है। सरकार ने यह कार्रवाई Didi एप पर डाटा चोरी को लेकर की है।
Didi एप पर यूजर्स का निजी डाटा इकट्ठा करने का आरोप है। पिछले सप्ताह ही साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना ने दीदी के मुख्य एप को एप स्टोर से हटाया और अब बाकी बचे 25 एप्स को भी तत्काल प्रभाव से स्टोर से हटाने का आदेश दिया है। बता दें कि जिस तरह भारत में ओला और ऊबर जैसी कंपनियां राइड सर्विस देती हैं, उसी तरह चीन में दीदी अपनी राइड सर्विस देती है।
पिछले सप्ताह ही दीदी ने अमेरिकी शेयर बाजार में अपना IPO लॉन्च किया है जो कि अलीबाबा की लॉन्चिंग के बाद से अमेरिकी में किसी चाइनीज कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा लॉन्च था। अमेरिकी बाजार में एंट्री के साथ ही कंपनी के शेयर को लोगों ने हाथोंहाथ लिया लेकिन जैसे ही चीन में कंपनी पर कार्रवाई की खबर आई तो शेयर लुढ़कने लगे।
साइबरस्पेस ने दीदी के जिन 25 एप्स को एप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है उनमें Didi Enterprises और Didi drivers शामिल हैं। एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि Didi ने डाटा इकट्ठा करने वाली दिक्कत को दूर कर दिया है लेकिन साइबरस्पेस को इसकी जानकारी विस्तार में नहीं दी है। साइबर स्पेस ने यह भी कहा है कि जब तक कंपनी के खिलाफ जांच चलेगी तब तक वह नए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेगी।
Didi की शुरुआत चीन में 2012 में टैक्सी के साथ हुई थी। बाद में कंपनी ने अपने बेड़े में प्राइवेट कार और बसों को भी शामिल किए। इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक कार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी निवेश कर रही है। साइ
- फायदे का सौदा: Airtel महज तीन रुपये में दे रहा 1GB डाटा, जानें सारे ऑफर्स
- ब्लू टिक: कुछ लोगों को अभी तक क्यों नहीं मिला वेरिफिकेशन का विकल्प, कंपनी ने दिया यह जवाब
- Samsung: एक साथ महंगे हुए सैमसंग के ये तीन स्मार्टफोन, हाल ही में बढ़ी हैं शाओमी के फोन की कीमतें
- 4G डाउनलोडिंग स्पीड: जियो ने फिर मारी बाजी, एयरटेल को हुआ नुकसान