फायदे का सौदा: Airtel महज तीन रुपये में दे रहा 1GB डाटा, जानें सारे ऑफर्स
पिछले कुछ महीनों में एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) काफी बढ़ा है। वैसे तो कंपनी के पास कई सारे महंगे और किफायती प्री-पेड प्लान हैं, लेकिन एक प्लान ऐसा भी जिसके तहत महज 3 रुपये में यूजर्स को 1 जीबी डाटा मिल रहा है।

विस्तार
अपने ग्राहकों से प्री-पेड प्लान के लिए प्रीमियम शुल्क चार्ज करने के लिए एयरटेल जाना जाता है। पिछले कुछ महीनों में एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) काफी बढ़ा है। वैसे तो कंपनी के पास कई सारे महंगे और किफायती प्री-पेड प्लान हैं, लेकिन एक प्लान ऐसा भी जिसके तहत महज 3 रुपये में यूजर्स को 1 जीबी डाटा मिल रहा है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में...
Airtel के पास 558 रुपये का एक प्लान है जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलता है और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान में एयरटेल थैंक्स एप का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन शामिल है। इस प्लान में कुल 168 जीबी डाटा मिलता है, ऐसे में प्रति जीबी डाटा की कीमत की बात करें तो यह 3.32 रुपये हो जाता है।
जियो की बात करें तो जियो के पास ऐसा कोई प्री-पेड प्लान नहीं है जिसकी वैधता 56 दिनों की हो और उसमें रोज 3 जीबी डाटा मिले। रोज 3 जीबी डाटा वाले प्लान की लिस्ट में जियो के पास 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले प्लान हैं। वहीं वोडाफोन आइडिया के पास 56 दिनों की वैधता के साथ रोज 3 जीबी डाटा वाला प्लान है लेकिन उसकी कीमत 601 रुपये है। इस प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
बता दें कि पिछले महीने ही एयरटेल ने 456 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैधता 60 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान में 50 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। Airtel के इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। एयरटेल के इस 456 रुपये वाले प्लान का मुकाबला जियो के 447 रुपये वाले प्लान से होगा। इस प्लान के साथ ग्राहकों को अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, Airtel Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा।
एयरटेल के इस 456 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को एयरटेल थैंक्स एप और अन्य प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम आदि पर देखा जा सकता है। इस प्लान के साथ FASTag खरीदने या रिचार्ज कराने पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा एक साल के लिए Shaw एकेडमी पर ऑनलाइन क्लास करने की भी सुविधा मुफ्त में मिल रही है।
- Exclusive: 15 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा vivo Y72, 20 हजार रुपये से कम होगी कीमत
- ब्लू टिक: कुछ लोगों को अभी तक क्यों नहीं मिला वेरिफिकेशन का विकल्प, कंपनी ने दिया यह जवाब
- 4G डाउनलोडिंग स्पीड: जियो ने फिर मारी बाजी, एयरटेल को हुआ नुकसान
- Whatsapp New Privacy Policy: नए मंत्री के आते ही ठंडे पड़े व्हाट्सएप के तेवर, दिल्ली हाईकोर्ट में कही ये बड़ी बात