कोरोना संकट के कारण भारत में 20 फीसदी तक गिरेगी स्मार्टफोन की बिक्री

कोरोना संकट ने पूरी दुनिया को आर्थिक संकट में डाल दिया है। वैश्विक महामारी के कारण दुनिया की तमाम बड़ी-से-बड़ी और छोटी-से-छोटी कंपनियों में तालाबंदी हो गई है, हालांकि अब धीरे-धीरे कामकाज पटरी पर आ रहा है लेकिन इस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। चीन के बाद स्मार्टफोन और मोबाइल के बाजार के लिए भारत का ही नाम आता है लेकिन संक्रमण के कारण इस साल भारत में भी मोबाइल की बिक्री बहुत कम हुई है।
मार्केट रिसर्च फर्म टेकआर्क की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2019 की तुलना में साल 2020 में भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 20 फीसदी तक की कमी देखने को मिलेगी। मांग के साथ सप्लाई में आई भारी कमी के कारण इस साल पिछले साल के मुकाबले 12.7 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन बिकेंगे, हालांकि यह अनुमान 16.2 करोड़ स्मार्टफोन बिकने का था।
इस साल बिक्री का अनुमान पहले जारी हुए अनुमान से 21.6 फीसदी कम है। पिछले साल 12.5 फीसदी स्मार्टफोन बिकवने का था जबकि 14.5 करोड़ स्मार्टफोन बिके थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन की कुल बिक्री में एंट्री लेवल और मिड प्राइस सेगमेंट (5,001 से 25,000 रु. तक) की हिस्सेदारी 92 फीसदी रहेगी।
रिपोर्ट में कहा गया गया है कि मंदी का प्रभाव प्रीमियम सेगमेंट स्मार्टफोन पर नहीं पड़ेगा। बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन लगने के बाद सैमसंग, वीवो, रियलमी, टेक्नो और आईटेल जैसी कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की वारंटी बढ़ाई है।
- प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह फोटो करना चाहते हैं एडिट, तो ये सॉफ्टवेयर करेंगे आपकी मदद
- जल्द ही गूगल मैप्स में सुनने को मिल सकती है अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज
- लॉकडाउन के दौरान करते हैं ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल तो आ सकते हैं इन गंभीर बीमारियों की चपेट में
- शाओमी का Mi Electric Toothbrush T100 भारत में हुआ लॉन्च, देगा 30 दिन का बैटरी बैकअप