प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह फोटो करना चाहते हैं एडिट, तो ये सॉफ्टवेयर करेंगे आपकी मदद

अगर आप अपने लैपटॉप या टैबलेट पर प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह अपनी तस्वीरों को एडिट करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करने वाले खास फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप अपनी फोटो को आकर्षक बना सकेंगे। खास बात यह है कि इन सॉफ्टवेयर में आपको तमाम ऐसे फिल्टर और टूल मिलेंगे, जो आपकी तस्वीर को पूरी तरह से बदलकर रख देंगे। तो आइए इन फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर पर डालते हैं एक नजर...

Adobe Photoshop Express
फोटो एक्सप्रेस शानदार फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। इस सॉफ्टवेयर में आपको कई सारे एडिटिंग टूल मिलेंगे, जिनकी मदद से आप अपनी फोटो एडिट कर सकते हैं। साथ ही आप अपने हिसाब से इस फोटो की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को भी एडजस्ट कर सकेंगे। वहीं, इस सॉफ्टवेयर में कई सारे कलर फिल्टर भी मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करने के लिए आपको इसका पेड-वर्जन खरीदना होगा।

PicsArt
पिक्सआर्ट शानदार फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर में से एक है। इस सॉफ्टवेयर में आपको फोटो में इफेक्ट डालने के लिए कई सारे टूल मिलेंगे। साथ ही आप कई सारी तस्वीरों को मिलाकर कोलाज भी बना सकते हैं। इसके अलावा आपको इसमें ब्रश और लेयर टूल की सुविधा दी जाएगी, जिनकी मदद से आप बेहतर फोटो एडिट कर सकेंगे।
- लॉकडाउन के दौरान करते हैं ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल तो आ सकते हैं इन गंभीर बीमारियों की चपेट में
- Honda के 11 प्लांट में साइबर अटैक, भारत, ब्राजील और तुर्की में कामकाज ठप
- कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में कितनी काम आएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक, जानें यहां
- Twitter ने भारत में Fleets फीचर किया पेश, 24 घंटे के बाद अपने-आप गायब हो जाएगा पोस्ट