जल्द ही गूगल मैप्स में सुनने को मिल सकती है अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Jun 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan To Lend His Voice To Navigate Google Maps soon says reports
amitabh bachchan google maps - फोटो : social media

    आप में से अधिकतर लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते होंगे और आपने कई बार गूगल मैप्स का भी इस्तेमाल किया होगा। आमतौर पर गूगल मैप्स में एक महिला की आवाज सुनाई पड़ती है लेकिन जरा सोचिए अगली बार जब गूगल मैप्स इस्तेमाल करें आपको एक जानी-पहचानी भारीकम आवाज सुनने को मिले। जी हां, यह संभव है कि जल्द ही आपको गूगल मैप्स में अमिताभ बच्चन रास्ता बताते नजर आ सकते हैं।

    मिड डे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल और अमिताभ बच्चन के बीच गूगल मैप्स में आवाज देने को लेकर बातचीत चल रही है, हालांकि अभी तक गूगल या अमिताब बच्चन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि फिलहाल गूगल मैप्स में न्यूयॉर्क के कैरन जेकब्सन की आवाज सुनाई देती है।

    विज्ञापन

    बता दें कि गूगल ने हाल ही में अपने मैप्स के लिए कई सारे फीचर्स जारी किए हैं जिसकी मदद से यूजर्स यात्रा के दौरान यह पता लगा सकेंगे कि किस जगह पर संक्रमण के कारण प्रतिबंध लगा है। साथ ही यूजर्स इन फीचर्स से यह भी जान सकेंगे कि किस स्टेशन पर कितनी भीड़ है और कौन-सी ट्रेन या बस कितनी देरी से चल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, कंपनी का कहना है कि यूजर्स इन फीचर्स की सहायता से सोशल डिस्टेंसिंग को भी कायम रखने में मदद मिलेगी। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, गूगल मैप्स के इन ट्रांसिट अलर्ट फीचर्स को जल्द अर्जेंटीना, फ्रांस, भारत, अमेरिका, यूके समेत अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें