भारत में बैन लगने के लिए Tiktok को हो सकता है 450 अरब रुपये का नुकसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Jul 2020 08:16 PM IST
सार
विज्ञापन
Tiktok Ban in India: ByteDance predicts over USD 6 billion loss from India’s ban
tiktok - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारत सरकार ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर टिकटॉक समेत 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध से सबसे ज्यादा नुकसान टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को हुआ है, क्योंकि टिकटॉक के अलावा भारत में उसके कई सारे एप्स थे।

    इस प्रतिबंध के बाद चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद टिकटॉक और हेलो की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को 6 बिलियन डॉलर्स यानी करीब 450 अरब रुपये का नुकसान हो सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: PUBG और Call of Duty गेम पर भारत में क्यों नहीं लगा बैन? यहां है जवाब

    अखबार ने यह भी कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में बाइटडांस ने भारतीय बाजार में करीब 75 अरब रुपये का निवेश किया है। भारत में बाइटडांस के स्वामित्व वाले एप्स की बात करें तो इसमें टिकटॉक, हेलो, वीगो वीडियो जैसे एप्स शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में सिर्फ टिकटॉक की परफॉर्मेंस की बात करें तो 611 मिलियन यानी 61.1 करोड़ यूजर्स हैं। भारत में बाइटडांस के करीब 2,000 फुल टाइम कर्मचारी हैं जो हेलो, टिकटॉक और वीगो वीडियो जैसे एप्स के लिए काम करते हैं।

    इन चीनी मोबाइल एप पर लगा प्रतिबंध*

    टिकटॉक- TikTok, शेयरइट- Shareit, कवाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo समेत 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें