सैमसंग के M सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत लीक, 9,500 रुपये में मिलेगा 32GB स्टोरेज वाला फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 07 Jan 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Samsung's Galaxy M10, Galaxy M20 price leaked ahead of launch
samsung galaxy j6 plus (demo)

    अभी हाल ही में एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग जनवरी 2019 में भारत में एम सीरीज के तहत 4 स्मार्टफोन लांच करने वाला है। इस रिपोर्ट के सामने आने के कुछ दिन बाद फोन के फीचर्स लीक हुए थे और अब सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के फोन की कीमतों का भी खुलासा हो गया है।

    बता दें कि सैमसंग इसी महीने भारत में एम सीरीज के 4 स्मार्टफोन Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30 और Galaxy M40 लांच करने वाला है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि कई रिपोर्ट्स की मानें तो इन फोन के नाम Galaxy M1, Galaxy M2, Galaxy M3 और Galaxy M5 हो सकते हैं। वहीं एम50 के भी लांच होने की खबरें हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ये 6 ऐप चुपके से पढ़ रहे हैं आपका WhatsApp मैसेज, FlashLight भी शामिल

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 9,500 रुपये, M20 की कीमत 15,000 रुपये और M30, M40 और M50 की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है। एक अन्य लीक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.02 इंच की इनफिनिटी वी डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में सैमसंग का एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम व 16GB/32GB की स्टोरेज मिलेगी। वहीं इस फोन में 3400mAh की बैटरी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए50 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी ए50 में एंड्रॉयड पाई 9.0, इनहाउस एक्सिनॉज 9610 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में इनफिनिटी ओ टाइप डिस्प्ले मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें