सोशल मीडिया लड़कियों को बना रहा चिड़चिड़ा, फिगर को लेकर रहती हैं परेशान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 05 Jan 2019 01:30 PM IST
Teenage girls are more depressed on Social media than boys
social media logos

    सोशल मीडिया अपनी भावनाओं को दुनिया तक पहुंचाने वाला आज एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म हो गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर आए दिन लोग तरह-तरह के फोटो शेयर करते हैं और दूसरे के पोस्ट पर कॉमेंट भी करते हैं। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव किशोर ही हैं, लेकिन इन किशोर बच्चों के लिए सोशल मीडिया किसी मीठे जहर से कम नहीं है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया के कारण लड़कियां सबसे ज्यादा डिप्रेशन (अवसादग्रस्त) की शिकार हो रही हैं।

    facebook
    facebook

    एक शोध के मुताबिक सोशल मीडिया ने कम उम्र की लड़कियों को अपनी आगोश में ले लिया है। सोशल मीडिया के कारण किशोर लड़कियों में अनिंद्रा जैसी बीमारियां हो रही हैं। कई लड़कियां सोशल मीडिया को आत्मसम्मान के तौर पर देख रही हैं। इस शोध में 11,000 युआवों को शामिल किया गया था जो कि ब्रिटेन से थे।

    facebook
    facebook

    इस शोध से यह बात सामने आई कि 14 साल तक की लड़कियां सोशल मीडिया के पीछे पागल हैं। शोध में शामिल लड़कियों के 5 हिस्सों में से दो हिस्से की लड़कियां एक दिन में 3 घंटे से भी ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं, वहीं इस मामले में लड़के पीछे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें