आपके गले की फांस बन सकता है WhatsApp पर आया यह मैसेज

भावना चौधरी
टेक डेस्क, अमर उजालाभावना चौधरी
Sat, 05 Jan 2019 04:07 PM IST
WhatsApp Gold version is a virus infected message
whatsapp

    दुनिया के सबसे बड़े मल्टीमिडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर आए दिन तरह-तरह के मैसेज आते हैं। खास बात यह है कि यह मैसेज आपके चाहने वाली ही भेजते हैं, लेकिन फिलहाल आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो आप बुरी तरह से फंस सकते हैं। व्हाट्सऐप पर फिर से एक मैसेज वायरल हो रहा है जो कि एक वायरस है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

    whatsapp gold
    whatsapp gold

    यदि आप व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो WhatsApp Gold के बारे में भी आप जानते ही होंगे। यह मैसेज प्रत्येक कुछ दिनों में WhatsApp पर वायरल होने लगता है।

    बेरोजगारों को सरकार दे रही है Maruti Swift Dzire कार!

    whatsapp gold
    whatsapp gold

    दरअसल व्हाट्सऐप Gold एक फर्जी मैसेज है। इस मैसेज के साथ दावा किया जाता है कि यह व्हाट्सऐप का खास वर्जन है। इस वर्जन को इंस्टॉल करने के बाद आप एक बार में 100 फोटो किसी को भेज सकेंगे और मैसेज को कई दिनों बाद भी सभी के लिए डिलिट कर सकेंगे, लेकिन इस मैसेज की सच्चाई कुछ और ही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें