लॉन्चिंग से पहले लीक हुए सैमसंग गैलेक्सी S9 के फीचर्स, ये होगी खासियत

इन दिनों स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की चर्चा काफी गर्म है। माना जा रहा है कि कंपनी अगले महीने फरवरी में होने वाले MWC 2018 में इन्हें पेश कर सकती है। इससे पहले ही फोन के फीचर्स की जानकारी लीक हुई है।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों फोन में पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ जितनी पावर वाली बैटरी होगी। ब्राजील की वेबसाइट नेशनल टेलीकम्यूनिकेशन एजेंसी के तहत गैलेक्सी एस9 में 3000mAh और गैलेक्सी एस9+ में 3500mAh की बैटरी लगी है।
अमेरिकी बाजार में इस फोन में क्वालकैम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया होगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए Exynos 9810 SoC प्रोसेसर दिया होगा। इसके अलावा बताया जा रहा है कि गैलेक्सी एस9 में सिंगल रियर कैमरा और गैलेक्सी एस9+ में डुअल रियर कैमरा दिया होगा। कंपनी एस9+ स्मार्टफोन को 512जीबी वैरिएंट में भी उतार सकती है।