Vivo का ऑनलाइन स्टोर भारत में लॉन्च, मिल रहे हैं कई सारे ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 16 Jan 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Vivo Online Store Launched in India with Offers on Vivo V7 and Other Phones
Vivo Carnival

    वीवो ने भी भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने कई स्मार्टफोन पर लॉन्चिंग ऑफर के तहत छूट भी दे रही है। इसके लिए कंपनी ने लॉन्च कार्निवाल शुरू किया है जो 16 जनवरी की रात 12 बजे से 18 जनवरी तक चलेगा। बता दें कि इससे पहले वनप्लस और शाओमी ने भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किए हैं। तो आइए जानते हैं वीवो के किन स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी।

    वीवो के इन स्मार्टफोन पर मिलेगी 2,000 रुपये तक की छूट और भी बहुत कुछ

    Vivo Carnival
    Vivo Carnival

    इस कार्निवाल में वीवो वाई66 को छूट के बाद 12,990, वीवो वी5 को 16,990 और वीवो वी5 प्लस को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा वीवो वी5एस 3 हजार रुपये छूट के साथ 15,990 रुपये में मिल रहा है।

    विज्ञापन

    फोन के अलावा 10 चुनिंदा ग्राहकों को 2,999 रुपये की कीमत वाला प्रीमियम ब्लूटूथ स्पीकर भी फ्री में मिल रहा है। स्पीकर के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। वहीं वीवो वी7, वीवो वी7 प्लस के साथ वन-टाइम स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी भी मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें